*प्रेस विज्ञप्ति*
*बैसवारा महाविद्यालय में सीटीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न*
जिले के प्रतिष्ठित नैक द्वारा मूल्यांकित ग्रेड – बी बैसवारा महाविद्यालय मे प्राचार्य प्रोफेसर निरंजन राय के कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय में दिनांक 7 फरवरी एवं 8 फरवरी 2026 को सीटीईटी की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ.रमेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 7 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 480 अभ्यर्थियों में से 428 एवं द्वितीय पाली में 480 अभ्यर्थियों में से 434 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । दिनांक 8 फरवरी 2026 को आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में 480 अभ्यर्थियों में से 441 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर निरंजन राय एवं प्रबंधक श्री लाल देवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।आयोजित परीक्षा में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता कर परीक्षा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
*प्राचार्य*