दबिश के दौरान 250 कि0ग्रा0 लहन नष्ट व 65 लीटर अवैध शराब बरामद

 

रायबरेली: 09 फरवरी 2026,

जिलाधिकारी के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

आबकारी टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम कोरिहर एवं आशाराम का पूर्व में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 250 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *