वाराणसी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “भगवान के दर्शन हुए। महादेव सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें। हमारी जनता सुखी हो, सभी का कल्याण हो।” वहीं उन्होंने शंकराचार्य के मुद्दे पर पूछे गये सवाल के जवाब में बस इतना ही कहा कि यह भगवान का घर है यहां कोई राजनीतिक की बात नहीं होनी चाहिए।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान

मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और हम सभी का कर्तव्य है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि महादेव की कृपा से देश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है काशी

काशी प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि वाराणसी केवल एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। यहां आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *