बांदा। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में भारतीय क्रतिम अंग निर्माण निगम कानपुर (एलिमकों) द्वारा दिव्यांगजनों के प्रयोगार्थ क्रतिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु दिव्यांगों के चिन्हाकंन शिविर का शुभारम्भ आज तहसील नरैनी में किया गया। चिन्हाकंन शिविर में नोडल अधिकारी,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी ने अपने समक्ष दिव्यांगजनों को कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु दिव्यांगोे का चिन्हाकंन कराया गया। दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर में आए दिव्यांगजनों की दिव्यांगता एवं उन्हें आवश्यकतानुसार दिये जाने वाले उपकरणों के लिए उनके हाथ/पैरों की जांच/ नाप एलिमकों से आए विशेषज्ञों के द्वारा की गयी। इस शिविर में आज लगभग 48 दिव्यांगो का परीक्षण किया गया। दिव्यांगजनों के चिन्हाकंन शिविर जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित किये जायेंगे। दिनांक 16 अगस्त, 2023 को अतर्रा तहसील में, दिनांक 17 अगस्त, 2023 को बबेरू तहसील में, 18 अगस्त, 2023 को पैलानी तहसील में तथा 19 अगस्त, 2023 को बांदा सदर तहसील में प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। इन दिव्यांग शिविरों में दिव्यांगजनों को अपने साथ दो फोटोग्राफ, दिव्यांग प्रमाण पत्र (न्यूनतम 40 प्रतिशत का प्रमाण पत्र की छाया प्रति), आय प्रमाण पत्र (रू0 22500 प्रतिमाह या इससे कम), सांसद/विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा जारी पत्र, पहचान प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड की फोटोप्रति के साथ आवश्यक प्रपत्र लाने होंगे।
उक्त शिविरों का आयोजन जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से किया जा रहा है। इन शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु उन्होंने शिविरों में आवश्यक व्यवस्थायें कराने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत कोे निर्देश दिये गये हैं। शिविर में उप जिलाधिकारी नरैनी एवं तहसीलदार नरैनी, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी, चिकित्सक उपस्थित रहे।