– स्वच्छता के प्रति जन जन में जागरूकता लाना हमारा प्रमुख उद्देश्यः समाजसेवी
बांदा। विकासखण्ड महुआ अन्तर्गत सहेवा गांव में समाजसेवी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में युवाओं ने महादेव हनुमान मंदिर सहित समूचे महादेवन मुहल्ले में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों के बीच स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने गांव को स्वच्छ व सुंदर रखने की अपील की है
अगर देखा जाए तो जीवन में स्वच्छता का विशेष स्थान है स्वच्छ वातावरण के द्वारा ही गम्भीर से गम्भीर बिमारियों से बचा जा सकता है इसके साथ ही साफ व सुंदर समाज सभी जगह प्रशंसा का पात्र बनता है
समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि कल अक्षय तृतीया के पावन शुभ अवसर पर हमारे आराध्य भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव दिवस है जिन्होंने धरती माता को अनेकों बार आतातायियों से मुक्त कर धर्म की रक्षा में अपने कर्तव्यों के निर्वहन को ध्यान में रखकर अपना सर्वस्व त्याग किया तथा उन्होंने अपनी जीवन लीला के अन्तर्गत धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने हमेशा विश्व बंधुत्व का संदेश देने सनातनी समाज की एकता तथा आतातायियों के खिलाफ डटकर संघर्ष करने का संदेश दिया है। आज हम लोगों द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर्व को यादगार बनाते हुए महादेव हनुमान मंदिर सहित सम्पूर्ण मुहल्ले में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा द्वारा सफाई कर्मचारियों के माध्यम से सहयोग किया गया इस दौरान समाजसेवी सुमित शुक्ला अनुराग त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।