– अभियुक्त के कब्जे से करीब तीन कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा 18 अप्रैल 26 को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों में लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *