– जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई वृक्षारोपण समिति की बैठक
बांदा। जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में पौधारोपण लक्ष्य 54 लाख 91 हजार कराये जाने के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाये जाने तथा गड्ढा खुदान हेतु स्थान चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि वृक्षारोपण हेतु कार्ययोजना 20 मई, 2026 तक तथा गड्ढा खुदान एवं स्थल चयन की सूचना 25 मई तक प्रत्येक दशा में प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने विकास खण्डों में वन क्षेत्र विकसित किये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने पौध की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिये।
उन्होंने प्रगतिशील किसानों, आंगनबाडी केन्द्रों, विद्यालयों तथा कस्तूरबागांधी विद्यालयों में वृक्षारोपण कराये जाने हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को बाईपास रोड सहित अन्य रोडों के किनारे वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने वृक्षारोपण के उपरान्त पौधों को जीवित रखने हेतु तार फनेसिंग कराये जाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने आईटीआई एवं पाॅलीटेक्निक में खाली पडे स्थानों पर खनन लीज होल्डरों के द्वारा भी वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यावरण को सन्तुलित रखने हेतु साॅलिड बेस्ट मैनेजमेन्ट के अन्तर्गत कूडे का उचित निस्तारण आरआरसी सेन्टरों एवं चिन्हित स्थानों पर किया जाए। उन्होंने पतली पाॅलीथीन के उपयोग पर रोक लगाये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।