बांदा। शुक्रवार को निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उप्र लखनऊ के निर्देशों के क्रम में उप्र रोजगार मिशन के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, बाँदा द्वारा एक वृहद रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से आदर्श बजरंग इण्टर कालेज, बाँदा में आयोजित किया गया। मेला में प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की विभिन्न 13 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला में लगभग 650 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसके सापेक्ष कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार के पश्चात 457 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन आदर्श बजरंग इण्टर कालेज, बादा के प्रभारी प्रधानाचार्य, मंगल प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर वकील अहमद अंसारी, सहायक निदेशक (सेवायोजन) एवं श्री मोहित जायसवाल, जिला सेवायोजन अधिकारी सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मोहित जायसवाल जिला सेवायोजन अधिकारी बांदा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *