बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक फेसबुक आइडी बनाकर रुपयों की मांग की गई थी, जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए कोतवाली नगर ,साइबर , सर्विलांस सेल एवं तकनीकी टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई । जांच के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मबई बाईपास बांदा से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला है व उसके द्वारा अधिकारियों की फर्जी आइडी बनाकर रुपए मागें जाते है व रुपए लेने ही जनपद बांदा आया है । अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुस्ताक पुत्र वसीर निवासी ग्राम मानकी सादिकावास थाना रामगढ जनपद अलवर राजस्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *