बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.09.2026 को थाना बिसण्डा पुलिस टीम द्वारा दुकान में हुई चोरी की घटना का 04 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र निवासी रामजी द्वारा अपनी दुकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसण्डा पर सूचना दी गई थी । सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की पहचान की तथा मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया । पूछताछ के दौरान बाल अपचारियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई । पुलिस द्वारा बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी की गई 75,000 की शत-प्रतिशत धनराशि बरामद कर ली गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *