बांदा। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बावासियों को फिर जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। चारो तरफ केवल जलभराव की समस्या ही दिखाई पड़ रही है। चाहे बाजार हो गली मुहल्ले हो या फिर अस्पताल व थाना परिसर हो। सब कुछ जलमग्न है। बारिश के कारण फाल्ट अधिक होने से बिजली कटौती भी अधिक हो रही है। वहीं किसान भी फसल खराब होने के डर से परेशान है।
बीते दो दिन से लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही जलभराव की समस्या से निजात मिली थी। कि फिर दोबारा चारो तरफ केवल जलभराव की समस्या दिखाई पड़ रही है। कस्बा के एक दर्जन से अधिक मुहल्ले के बाशिंदे जलभराव की समस्या से परेशान हैं। इतना ही नही अस्पताल व थाना परिसर भी जलमग्न है। बारिश के कारण फाल्ट भी अधिक हो रहे है। जिससे हर आधे-एक घण्टे में बिजली कटौती हो रही है। वहीं दूसरी तरफ किसान भी हो रही बारिश से फसल खराब होने की आशंका से परेशान है।