वाराणसी: 15 अगस्त को हाशानी बेलफेयर सोसाइटी का दुसरा राष्ट्रीय अधिवेसन मड़ौली स्थित त्रिभुवन वाटिका में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब निजामदिन हाशमी और राष्ट्रीय महासचिव इकबाल हाशमी प्रदेश अध्यक्ष लाल मुहम्मद हाशमी, प्रदेश महासचिव इस्तेखार हाशमी ने ध्वजारोहण का कार्यक्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर संगठन द्वारा फ्री कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों को 25 बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। समाज मे शिक्षित होकर मेहनत के बल पर डाक्टर, इन्जीनीयर, टीचर, लायर, प्रोफेसर इन लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस साल हाईस्कूल, इंटर में 70% उपर अंक पाने वाले बच्चों को भी मेडल और ट्राफी देकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। संगठन का उद्देश्य सर्वसमाज के गरीब बच्चों को शिक्षित कर उन्हें देश की मुख्यधारा में जोड़ने और देश का सम्मान बढ़ाने में प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर वक्ताओं में राष्ट्रीय संयोक बदरूदीन हाशमी राष्ट्रीय सलाहकार, अमजद हाशमी एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हाजी तौफीक प्रदेश उपाध्यक्ष, डा0 असलम हाशमी, डा. कुसीमुल्लत हाशमी, सईद हाशमी,डाक्टर जावेद -शाहिद,डाक्टर मेराज हाशमी , नसीम हाशमी,जमौल हाशमी, जमालुद्दीन एवं मुन्नवर एडवोकेट,सनाउल्लाह हाशमी और रुस्तम हाशमी, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *