रायबरेली, 18 अगस्त 2023

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने मलिकमऊ में रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा कराए गए अभिषेक चौधरी के भूखंड से इंदिरा भवन तक कराए गए सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया की निर्माण कार्य में प्रयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता में किस प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही सड़क और नाली की बराबर साफ सफाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *