वाराणसी। आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि बीच-बीच में हो रही तीखी धूप से गर्मी काफी बढ़ गई है। धूप के साथ उमस लोगों को बेहाल कर रही। पारा ३५ के पार पहुंच चुका है, लेकिन काशीवासियों को गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं।

लेकिन अपेक्षा के अनुरूप बरसात बीवीनहीं हुई। ऐसे में तापमान बढ़ गया है। रविवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सोमवार से मौसम बदल सकता है। अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *