वाराणसी। लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही भाजपा तैयारी में जुट गई है। काशी क्षेत्र के 16 जिलों के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण प्रयागराज में आयोजित होगा। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बीजेपी चुनाव की तैयारी परखेगी जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को प्रशिक्षण में बुलाया गया है। इसके जरिये पार्टी ग्रामीण इलाकों में अपनी ताकत और बढ़ाएगी। साथ ही गांवों के विकास की रणनीति भी तैयार करेगी। शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा की जाएगी। इसमें योजनाओं से वंचित वर्ग को लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रयासों की भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही अधिकतम लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान शुरू होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण हरियाणा से सूरजकुंड में अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित हुआ था। इसमें पार्टी की नीति-नीति के साथ आगामी दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई थी। पार्टी के सभी जिला पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *