वाराणसी। ज्ञानवापी से जुड़े श्रृंगार गौरी मूल वाद में वादिनी राखी सिंह की ओर से परिसर में मिले हिंदू प्रतीक चिह्नों को संरक्षित करने के आवेदन पर मंगलवार को सुनवाई होगी। यह मामला जिला जज की अदालत में विचाराधीन है। ज्ञानवापी परिसर में मसाजिद कमेटी के सदस्यों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग की गई है इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर के कोर्ट कमिश्नर सर्वे के दौरान वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की पूजा-अर्चना की याचिका पर भी कोर्ट में सुनवाई होनी है। शिवलिंग जैसी आकृति को आदि विश्वेश्वर मानकर उसकी पूजा-अर्चना की अनुमति देने की अदालत से मांग की गई है। यह मामला सिविल जज शिखा यादव की अदालत में विचाराधीन है सर्वे रोकने को लेकर याचिका अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे रोकने की मांग वाली याचिका पर भी मंगलवार को सुनवाई होगी। जिला जज की अदालत में मामला विचाराधीन है। अंजुमन इंतजामिया कमेटी की दलील है कि सर्वे फीस नहीं जमा की गई है। इस पर हिंदू पक्ष की चार वादिनी महिलाओं के अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने आपत्ति दाखिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *