वाराणसी। नगर निगम 30 सितंबर तक गृहकर जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 फीसद की छूट देगा। भवन स्वामियों को जियोग्राफिकल इनफार्मेशन सिस्टम सर्वे को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह जोन कार्यालय में जमा करा सकता है। निगम प्रशासन आपत्तियों को दूर करेगा नगर निगम ने 7308 आवासों पर पांच-पांच हजार टैक्स बढ़ा दिया है। इसमें व्यावसायिक भवन भी शामिल है। जीआईएस सर्वे के आधार 1,18,000 भवन स्वामियों को टैक्स निर्धारित किया गया है। सर्वे में ज्यादातर भवनों का टैक्स यथावत है। कुछ ऐसे भवनों का टैक्स बढ़ा है, जो एक से तीन मंजिला बन चुके हैं भवनों के निर्माण का दायरा बढ़ने के कारण टैक्स में वृद्धि की गई है। इसी प्रकार आवासीय भवनों में व्यावसायिक उपयोग करने के कारण कुछ का कामर्शियल टैक्स में तब्दील हो गया है। निगम प्रशासन विसंतगियां व भ्रम दूर करने के लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर जानकारी दे रहा है। इस दौरान भवन स्वामी गृहकर जमा भी करा सकते हैं।