वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी शाखा की ओर से आयोजित 35वां संस्कृति एवं सेवा सप्ताह ‘‘सेवार्पणम्’’ का समापन सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ परिसर में गौ सेवा के साथ हुआ। सेवार्पण को एक साल के लिए विराम दिया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां भारती एवं युवा प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पान्जली अर्पित कर वन्देमातरम से हुआ। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने गौ माता का पूजन कर चारा एवं घास खिलाया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण के मंत्र के साथ शुरू हुआ यह ‘‘समर्पणम्’’ का सफर यहां एक वर्ष के लिए विराम ले रहा है। कहा कि इस वर्ष के संस्कृति एवं सेवा सप्ताह के सफर में संस्था के सहयोगियों एवं सदस्यों ने जो सहयोग दिया है, भारत विकास परिषद् ‘‘काशी’’ शाखा के रूपी वट वृक्ष को और प्रौढ़ करेगा। सचिव गौरव गुप्ता ने कहा कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले सप्ताहव्यापी कार्यक्रम संस्कृति एवं सेवा सप्ताह का उद्देश्य सदस्यों परिवारों के साथ सहभागियों में सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण के मंत्र को साकार करना है। जिसका लाभ लाखों की संख्या में लोगों को मिल रहा है कार्यक्रम का संयोजन मनोज शाह, दिनेश गर्ग, रेनू निगम ने किया। इस अवसर पर संस्कृति सप्ताह प्रकल्प प्रमुख विशाल कपूर, सेवा एवं संस्कृति सप्ताह संयोजक संतोष जरिया व रूबी जैन, कार्यक्रम पर्यवेक्षक मनोज गुप्ता, संस्था के केन्द्रीय, प्रान्तीय व अन्य शाखाओं के पदाधिकारियों सहित परिषद के काशी शाखा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव गौरव गुप्ता, महिला संयोजिका रश्मी शाह आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *