बाबतपुर एयरपोर्ट पर चीफ प्रॉक्टर ने की अगवानी, मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करेंगे
वाराणसी, 21 अगस्त । संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 37वें कुलपति के रूप में नियुक्त प्रो. बिहारी लाल शर्मा सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने नवागत कुलपति की अगवानी की। इस दौरान एयरपोर्ट पर ही कुलपति के सचिव प्रभु नाथ यादव सहित अन्य प्रोफेसरों ने भी कुलपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बाबा काल भैरव, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन पूजन के बाद परिसर स्थित मां वाग्देवी जी के विधि विधान से पूजन अर्चन किया। नव नियुक्त कुलपति मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे कुलपति कार्यालय में अपना कार्यभार कार्यकारी कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी से ग्रहण करेंगे।
विवि में आने पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की राजधानी में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।