वाराणसी। पुलिस लाइन गेट के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर बैठी गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गए। महिला 20 मीटर तक कार में घिसटते हुए चली गई। एक सप्ताह बाद महिला को प्रसव होना था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कराने की कही बात आईजी रेंज कार्यालय से सेवानिवृत्त दरोगा संजय सिंह पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। चांदमारी में उनका मकान बन रहा है। संजय की इकलौती बेटी वैष्णवी सिंह (24) और उनके दामाद विक्रम शत्रुघ्न सिंह स्कूटी से चांदमारी मकान पर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस लाइन के बाहर निकले तभी तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिसकर्मियों की मदद से घायल दंपति को समीप स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वैष्णवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं विक्रम शत्रुघ्न सिंह को बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद कार सवार कार छोड़कर भाग निकले।