– घटना का वीडियो बना रहे लोगों ने आरोपियों ने छीने मोबाइल
बांदा। बाइक से गिरकर जख्मी महिला को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही की है। इस बात को लेकर तीमारदार और चिकित्सक के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान चिकित्सक ने मोबाइल से फोन करके मेडिकल कालज के छात्रों को बुला लिया। तकरीबन दो दर्जन छात्र मौके पर पहुंच गए और तीमारदारों को बेरहमी के साथ पीटा। छात्र और चिकत्सकों ने तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, किसी तरह भागकर तीमारदारों ने अपनी जान बचाई। छात्रों और चिकित्सकों ने गुंडई दिखाते हुए उन लोगों के मोबाइल भी छीन लिए, जिन लोगों ने उनकी बर्बरता का वीडियो बनाया था।
हमीरपुर जिले के इचौली गांव निवासी सपना (40) पत्नी बाबूलाल शुक्रवार को अपने पति के साथ अपने मायके से भाई के राखी बांधने के बाद ससुराल जा रही थी, तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में इचौली के पास महिला बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लाया गया, वहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के हो जाने पर परिजनों ने इलाज न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। इसी बात को लेकर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीमारदार और डाक्टर के बीच बहस हो गई। इस दौरान डाक्टर ने मेडिकल कालेज कैंपस में रह रहे छात्रों को मोबाइल से फोन करके बुलवा लिया। तकरीबन दो दर्जन छात्र इमरजेंसी में पहुंच गए और तीमारदारों की बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दी। डाक्टरों और छात्रों ने महिला के तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तीमारदार किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पाकर मेडिकल कालेज चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। तकरीबन आधे घंटे तक यह हाईवोल्टेज हंगामा चलता रहा। मृतक महिला के जेठ राजू ने बताया कि सपना के पति बाबूलाल समेत आठ लोगों को बेहरमी से पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *