बांदा। ब्लाक महुआ के सहेवा गांव के नवयुवकों ने समाजसेवी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में मारताला नामक तालाब की सफाई की तथा प्रण लिया की हम सब मिलकर पुनः अपने तालाबों को स्वच्छ और सुंदर बनायेंगे। समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि पहले के गांव के तालाब स्वच्छ और सुंदर होते थे तथा हैण्ड पंप की गैरमौजूदगी के समय इंही का पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता था इसलिए पूर्वजों ने इन्हें भगवान के रुप में मान्यता दी की लोग तालाब को स्वच्छ व सुंदर रखेंगे आज के समय में गांव के तालाब वरिष्ठ जनों और प्रशासन की नजर में अदृश्य से हों गये है कुछ लोग तालाब को शौच के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ लोग कूड़ा करकट फेंकने के लिए।
अगर देखा जाए तो तालाबों का अस्तित्व ही हासिये पर चला गया है सुमित शुक्ला ने कहा कि हम लोग सहेवा गांव से तालाब और कुएं को बचाने व स्वच्छ और सुंदर रखने की छोटी सी मुहिम शुरू कर रहे हैं और अगर इसमें सफलता मिलती हैं तो इस दिशा में बृहद् जन-जागरूकता अभियान चलायेंगे इस दौरान समाजसेवी सुमित शुक्ला प्रेम पाल सुभाष मिश्रा लक्ष्मी नारायण शुक्ला कमलाकांत तिवारी अरुण द्विवेदी अमन द्विवेदी शिवप्रसाद गुप्ता प्रेम शंकर छोटू वर्मा राहुल अनुरागी जीतू शिवम पिंटू सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।