बांदा। शनिवार को कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र में अनुराग मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं संकुल शिक्षकों द्वारा अनुराग मिश्रा एवम् उनकी धर्म पत्नी श्रीमती दिव्या मिश्रा का अभिनंदन कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई एवं मिश्रा के निर्विवाद कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशसा की गई। अनुराग मिश्रा ने बताया की बांदा के कार्यकाल में मेरे स्टाफ द्वारा मुझे मिले स्नेह प्यार और सम्मान का मैं सदा आभारी रहूंगा।
आपको बताते चले अनुराग मिश्रा ने आगे भविष्य में और ऊंचा मक़ाम हासिल करने के लिए अपने वर्तमान पद खण्ड शिक्षा अधिकारी से त्यागपत्र देकर अपने पूर्व पद अध्यापक पर वापसी की है। ताकि आगे तैयारी करके और बड़े मक़ाम हासिल किए जा सके समस्त स्टाफ ने उनके उज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी। इस अवसर पर प्रवीण शुक्ला, नारायण दास, अज़हर उद्दीन खान, नदीम उल्ला खान, देवेंद्र कुमार, हसन फारूकी, विकास दुबे, प्रदीप त्रिपाठी, दिनेश कुमार, अजय,राकेश ओमरे, लक्ष्मी धुरिया तथा समस्त कार्यालय स्टाफ एवं शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *