ओरन/बांदा। कस्बे में इस समय झोलाछाप डाक्टर की भरमार लग गई है, जगह-जगह अपनी क्लिनिक नर्सिंग होम की दुकान सजा कर बैठे हुए हैं, वही झोलाछाप डाक्टरो के बदौलत मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी खुली हुई है, जिसमें डाक्टर के द्वारा कमीशन के चक्कर में मेडिकल स्टोर से महंगी से महंगी दवा लिख रहे हैं, और जांच के नाम पर पैथोलॉजी में मरीजों को भेज कर खून की जांच करवा रहे हैं। जिससे डाक्टर कस्बे में खूब फल फूल रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक कस्बे में जितने भी डाक्टर हैं पैथोलाजी में जांच के नाम पर मरीजों को भेज कर खास कमिशन कमा रहे हैं, जिससे आम जनमानस और गरीब जनता का खुलेआम खून चूसा जा रहा है। जो कस्बे में पैथोलॉजी खुली है, उनका एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं है। और जो पैथालाजी खुली हैं, जिसमें अनट्रेंड लैब टेक्नीशियन बैठे हुए हैं, जिसमें तरह-तरह की बीमारियां मरीजों को बताकर डाक्टर से मिलकर मोटी रकम कमा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आंख बंद किए सब देख रहा है। जिससे फर्जी क्लिनिक नर्सिंग होम बेधड़क गरीबों का खून चूस रहे हैं। और मलाई खाने में क्लीनिक का डाक्टर पैथोलाजी संचालक एवं स्वास्थ्य विभाग लगे हुए हैं। बता दें कि कई मरीजों के साथ फर्जी डाक्टर जो क्लीनिक खोले बैठे हुए हैं जान से खिलवाड़ कर चुके और मौते हो चुकी है, लेकिन पैसे के आगे फर्जी डाक्टरों का कोई बाल भी बांका नहीं कर पा रहा, जिससे खुलेआम गरीबों के साथ इलाज के नाम पर लूटा जा रहा है।