क्रासरःपिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बांदा। आपसी विवाद को लेकर शरारती छात्रों ने मिलकर अपने ही एक साथी की पिटाई कर दी। घायल छात्र अपने बड़े भाई को लेकर शिकायत करने शिक्षक के पास गया। इससे नाराज शिक्षक ने बड़े भाई को डंडों पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता ने उसका विरोध किया तो शिक्षक समेत अन्य स्टाफ ने उसके साथ भी अभद्रता की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बबेरू कोतवाली के मर्का रोड निवासी श्यामाचरण गुप्त पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र किशन 10 प्राइवेट स्कूल में कक्षा-5 का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे उसके छोटे पुत्र आशीष को स्कूल के ही छात्रों ने किसी बात पर विवाद हो जाने के कारण पीट दिया था। जिसकी शिकायत आशीष ने अपने बड़े भाई किशन से की थी। किशन भाई आशीष को साथ लेकर सुशील यादव के पास पहुंचा। सुशील ने किान को डंडों और और डस्टर से पीटकर घायल कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पाकर पिता मौके पर पहुंच गया। इसका विरोध किया, जिससे नाराज शिक्षक व स्टाफ के अन्य लोगों ने श्यामाचरण पर भी हमला कर दिया। श्यामाचरण का आरोप है कि उसके गले में पड़ी सोने की जंजीर व रुद्राक्ष की माला भी तोड़ ली गई। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *