अतर्रा/बांदा। उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने के विरोध में उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल 29 में दिन जहां जारी रही वही क्रमिक अनशन पर भी अधिवक्ता कोर्ट परिसर में 9 वें नारेबाजी व प्रदर्शन के साथ डटे रहे। जनपद के सभी तहसीलों के संघों को पत्र लिखकर आंदोलन में समर्थन की किया अपील।
उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने को लेकर उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं की चल रही लड़ाई और तेज होती जा रही है अधिवक्ता संघ की लगातार बुधवार को 29 वे दिन कलम बंद हड़ताल जारी रही एक और जहां संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार शुक्ला ने जनपद के सभी तहसीलों में संघ के अध्यक्षों को पत्र भेजकर आंदोलन ने समर्थन करने की अपील की है वही उप जिलाधिकारी कोर्ट परिसर में चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 9 दिन जारी रहा पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडे जी अधिवक्ता नाथूराम कुशवाहा नवल किशोर द्विवेदी प्रमोद अवस्थी सुनील करवरिया गजेंद्र प्रसाद को माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव नंदकिशोर कुशवाहा शिव मूर्ति मिश्रा भागीरथ पांडे सूरज बाजपेई ने लड़ाई को और तेज करने की बात कही आंसर पर भोला द्विवेदी बृजमोहन सिंह राठौर उमाशंकर त्रिपाठी बी डी शुक्ला सुरेंद्र दीक्षित राजकुमार पाठक अतुल दीक्षित अवनीश तिवारी संजय श्रीवास्तव सुशील गुप्ता चंद्रभान त्रिपाठी विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।