बांदा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत “मेरी माटी, मेरा देश” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारियो को “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ दिलाई गयी जिसमें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता, एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने एवं नागरिकों की कर्तव्य की भावना की शपथ ली गई । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना,कार्यालयों पर समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण को पंचप्रण का शपथ दिलायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *