बांदा। प्रदेश में माफियाओं व अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने व अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में लोकशान्ति एवं जनसुरक्षा हित में आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले 03 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराया गया । गौरतलब हो कि अभियुक्त राजू सिंह यादव पुत्र बिन्दा यादव निवासी ग्राम मोहनपुरवा थाना मटौन्ध जनपद बांदा एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरुद्ध थाना मटौन्ध में बलवा करने, गम्भीर चोट पहुंचाने, शान्ति भंग कराने के लिये उत्तेजित करने, जान से मारने की धमकी देने व लज्जा भंग करने के आशय से स्त्री पर हमला करने की घटना कारित करने के अभियोग पंजीकृत है । इसी प्रकार महेन्द्र कुमार पुत्र बृजगोपाल व संतोष कुमार पुत्र भागवत प्रसाद निवासीगण बछैड़ा थाना नरैनी जनपद बांदा दोनों आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा इनके विरुद्ध थाना नरैनी में बलवा करने, घर में घुसकर गम्भीर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने व एससी/एसटी एक्ट की घटना कारित करने के अभियोग पंजीकृत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *