लखीमपुर (खीरी) सीएचसी निघासन में आयोजित आयुष्मान भव: मेले का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान का पूरे देश में भव्य शुभारंभ हुआ है। इस अभियान के अंतर्गत देश की बड़ी आबादी को सरकार की मनसा के अनुरूप सरकारी योजनाओं का एक छत के नीचे लाभ मिलेगा।आयुष्मान भव: मेला प्रधानमंत्री जी की आम जनमानस को सेवा देने की सोंच को दशार्ता हैं। वहीं भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। आज ग्रामीण स्तर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला चलाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।लाभार्थियों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है।मेले को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप एक छत के नीचे स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यक्रम और योजनाओं से लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। इस मेले के अंतर्गत लोगों को स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान और अंगदान के बारे में भी जागरूक किया गया। वहीं मेले में चिकित्सकों द्वारा आने वाले मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की जा रहीं हैं। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, अधीक्षक सीएचसी निघासन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *