लखीमपुर (खीरी):- निघासन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जन्मदिन के शुभ अवसर पर उषा गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद मौर्य व सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह ने दीप प्रचलित कार्यकर्ता सम्मेलन को आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी में सैकड़ो कार्यकर्ताओं व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ता आयोजन सम्मेलन में क्षेत्र के सभासद से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस मौके पर दयाशंकर मौर्या,मोनू दीक्षित,संज्ञानंद पांडे,ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह,विपिन मौर्य,विनोद मौर्य, साथ ही 18 वार्डों के सभासद से लेकर ग्रामीण आपको बताते चलें विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि ने कार्यकर्ता संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित लोगो ने कहा कि 2003 के पहले का उत्तरप्रदेश और 2014 के पहले का भारत कैसा था यह सब जानते हैं। हमारे द्वारा किए गए कार्य के बल पर हम सभी से कह सकते हैं। कि हमने विकास किया है। विकास के बल पर जिले की सारी विधानसभा सीटों को जीतकर फिर से प्रदेश में भाजपा की स्थायी सरकार बनाई है।कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता,व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन विपीन मौर्या ने किया इस मौके पर निघासन क्षेत्र के लोगों से लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।