क्रासरःअपनी मांगों का 26 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
बांदा। प्रांतीय नेतृत्व के आहवाहन पर माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 26 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से भेजा गया प्रांतीय मंत्री केदार वर्मा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन चिंतन शिविर मथुरा में शिक्षक एवं शिक्षा से संबंधित 26 सूत्रीय प्रस्ताव तथा लिए गए निर्णय के क्रम के प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित 26 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया प्रमुख मांगों में प्रदेश के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकारण किया जाए, प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्ययों के ऑनलाइन स्थानांतरण को विसंगति दूर कर उसे नियमित किया जाए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को उच्चतर शिक्षा आयोग में विलय के निर्णय को वापस लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के स्वरूप को यथावत रखा जाए, प्रधानाचार्य की भर्ती लिखित परीक्षा से कराई जाए तथा एलटी ग्रेड के शिक्षकों को इंटर कॉलेज में आवेदन करने का अवसर दिया जाए, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाए तथा 2014 से नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा की कटौती पुन शुरू कराई जाए ,वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के सापेक्ष शिक्षकों का निर्धारण किया जाए तथा अध्यापकों की सूची विभाग को दी जाए ,वित्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय एवं सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि योजना में अभिलंब कटौती शुरू की जाए, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शिक्षा के सभी विभागों में ई फाइलिंग शुरू की जाए,साथ ही मुख्यमंत्री जी के आदेश के अनुसार प्रत्येक पटल पर 3 दिन में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ,शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जीएफ खातों का रखरखाव अग्रिम निकासी एवं भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन माध्यम से की जाए, केंद्र सरकार की भाति उत्तर प्रदेश में भी 1 अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापनों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से आछादित किया जाए ,सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 13 फरवरी 2019 के शासनादेश के अनुरूप सभी जनपदों में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के नियुक्त अंशदान एवं बयाज की धनराशि को शिक्षकों के खातों में जमा कराया जाए। शासनादेश 20 मार्च 2017 के अनुरूप एनपीएस खाते से अग्रिम निकासी की सुविधा को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए चयन बोर्ड की धारा के द्वारा आमेलित विषय विशेषज्ञों की पूर्व सेवाओं को जोड़कर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए ,चयन बोर्ड अधिनियम की धारा में विनियमित शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से सेवाओं का आकलन कर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए, चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 14 के प्रावधान के अनुसार कला, व्यायाम संगीत, भाषा के शिक्षकों को 50ः कोटे में पदोन्नति किए जाने हेतु अविलंब निर्देश जारी हो, वर्ष 2000 के नियुक्त शिक्षकों एवं व्यवसायिक शिक्षकों को विनियमित किया जाए तथा आगे तदर्थ नियुक्तियां कड़ाई से रोकी जाएं, हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक का पद नाम प्रधानाचार्य ग्रेड 2 तथा साधारण वेतनमान ग्रेड पे 6600 लेवल 11 किया जाए सभी संस्था प्रधान को त्रिस्तरीय वेतनमान दिया जाए प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत दिव्यांग शिक्षकों कर्मचारियों को विकलांग वाहन भत्ते की दरों का पुनरीक्षण कराया जाए ,12 मई 2017 को मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन कर दिए जाने के उपरांत इस निगम क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को अन्य नगर निगमों क्षेत्रों की भांति संशोधित आवास भत्ता दिया जाए ,शासनादेश दिनांक 17 मार्च 2016 के अनुसार राजकीय सेवा आयोजित पारिवारिक पेंशन भोगियों की भांति सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सेवा आयोजित पारिवारिक पेंशन भोगियों को भी महंगाई राहत का भुगतान किया जाए, इंटर शिक्षा अधिनियम 1921 के नियमों के अध्याय 3 के विनियम 99 में संशोधन कर अध्ययन अवकाश को भी जोड़ा जाए ,शासनादेश संख्या 242 एससीएसआई 2022 दिनांक 15 जुलाई 2022 के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों से अवैध शुल्क की वसूली रोकी जाए, तथा विभागीय निर्देशों विद्यालय कार्यों के अनुपालन हेतु विद्यालयों को आवश्यक धन का प्रबंध किया जाए, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की राजकीय माध्यमिक विद्यालय उच्च शिक्षा व अन्य राजकीय सेवाओं में नियुक्त होने पर परिषदीय बेसिक राजकीय विद्यालयों व अन्य राजकीय सेवा से सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त होने पर उन्हें वेतन सुरक्षा का लाभ प्रदान करने हेतु स्पष्ट आदेश निर्गत करने का कष्ट करें, चयन बोर्ड से चयनित नवनियुक्त शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने तथा शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन उपरांत वेतन भुगतान शुरू होने तक की अवधि के अवशेष वेतन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए इसके अलावा जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं में प्रमुख समस्या में जनपद के सभी शिक्षकों के वेतन से कटौती हो चुकी धनराशि को तत्काल प्रान खातों में जमा कराया जाए 13 फरवरी 2019 के शासनादेश के अनुसार शेष रह गए सभी शिक्षकों के खातों में अभिलंब धनराशि जमा कराई जाए प्रान नंबरों में आवंटित त्रुटियों को दूर किया जाए ,तथा नए शिक्षकों का प्राण नंबर आवंटन कराया जाए जनपद स्तर पर रोके गए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का वेतन तत्काल निर्गत किया जाए, छेदी लाल वर्मा तदर्थ प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज भभुआ के प्रधानाचार्य पद का वेतन निर्धारण तत्काल किया जाए , कमल वर्मा प्रवक्ता जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू के माह अक्टूबर 2019 का वेतन भुगतान तत्काल कराया जाए ,राम रोशन दिनकर पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज चंदवारा व मिथिलेश कुमार के 2 माह का वेतन 4 माह का जीवन निर्वाह भत्ता तथा 8 दिनों के प्रबंधक द्वारा रोके गए वेतन का भुगतान तथा अवशेष चयन वेतनमान का एरियर तत्काल भुगतान किया जाए ,श्रीमती मालती कुशवाहा सहायक अध्यापिका जनता इंटर कॉलेज के वेतन का भुगतान अविलंब कराया जाए , राजकीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षकों के बकाया एरियर का भुगतान वरीयता के आधार पर किया जाए जनपद के सभी संस्कृत विद्यालयों में एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों के वेतन से कटौती हो चुकी धनराशि को तत्काल प्रान खातों में जमा कराया जाए, शासन के मंशा अनुरूप सभी कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए ,कार्यालय को प्राप्त सभी पत्रों का निस्तारण वरीयता के आधार पर किया जाए ,इन समस्त बिंदुओं को लेकर कार्यालय पर जनपद के सभी पदाधिकारियों ,इकाई अध्यक्षों, शिक्षकों एवं शिक्षक के प्रेमियों के द्वारा एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन का प्रेषण किया गया धरने में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय मंत्री केदार वर्मा उपस्थित रहे धरने की अध्यक्षता जानकी शरण जिला अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मोहम्मद बाकर ने किया इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों में शशि प्रभा ,अर्चना, प्रमोद कुमारी, साधना , सोनम ,शहजादी बेगम, अंजना ,बबीता चौहान, शोभा शुक्ला, दिलीप कुमार शुक्ला, प्रेम सिंह ,राजीव कुमार, माता प्रसाद तिवारी, प्रणय कुमार, भूपेंद्र सिंह परिहार, रमाकांत गर्ग ,प्रकाश राव ,धर्मराज, धर्मेंद्र सिंह, विनय कुमार श्रीवास, शैलेंद्र कुमार ,दादूराम वर्मा ,राम प्रकाश चतुर्वेदी, वीरेंद्र कुमार ,मुकेश चंद्र, मालती कुशवाहा, अमित कुमार बाजपेई ,रामदेव ,रामहित शिवहरे, वासिफ खान सहित सभी कार्यों के अध्यक्ष व मंत्री मात्र शक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
कांग्रेसियों ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस
बांदा। जिला कांग्रेस कार्यालय बांदा में अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सहभागी रहे महानायक के चित्रों पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा उनके मार्ग पर चलने की सत्यनिष्ठा शपथ लिया। जिलाध्यक्ष के सभी कांग्रेस जनों को शपथ दिलाई और कहा कि हम कांग्रेसियों का कर्तव्य है कि स्वतंत्रता के महानायकओं की धरोहर यह आजाद भारत एकता और अखंडता को बनाये रखें। हमें याद रखना है हम कोई ऐसा काम ना करें जिससे देश की एकता और अखंडता पर आंच न आये ।इस कार्यक्रम में बी लाल राजबहादुर गुप्ता डॉक्टर के पी सिंह सत्य प्रकाश द्विवेदी आकाश दीक्षित राजेश कुमार गुप्ता रम्मू लाल वर्मा जितेंद्र गौरव रमेश सिंह अशोक वर्धन कर्ण जिलानी दुर्रानी अशरफ उल्लाह रंपा रफत खान गोगा सुकदेव गांधी शिव बली सिंह आदि उपस्थित रहे।