बांदा। पत्नी के गर्मपात कराने से नाराज पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी उमेश (25) पुत्र अच्छे लाल उर्फ करिया ने मंगलवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। बुधवार को सुबह भाभी ने उसका शव फंदे पर लटकता देखा। मृतक के चाचा रामभवन ने बताया कि उमेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी के गर्भपात कराने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद उमेश ने आत्मघाती कदम उठाया।