क्रासरःपरिजनों ने लगाया हत्या का अरोप
बंादा। पति पत्नी के वीच हुए विवाद से नाराज विवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी नीता प्रजापति (24)पत्नी पंकज उर्फ छोटू ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद उसी हालत विगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो से पूछ ताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति का कहना है कि नीता की शादी तीन साल पहले हुई थी। मासूम बेटे अमर कि तबियत खराब थी। उसके पास इलाज के लिए रूपए नही थे। वह पड़ोसियो से रूपए मागने चला गया। उसकी मां फुलिया खेत चली गई थी। घर मे कोई नही था। सूना मौका देखा उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का कारण अज्ञात है। उधर मृतका के पिता राजबहादुर निवासी लवकुश नगर छतरपुर ने बताया कि ससुराली जन दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। पति भी समय से घर नही आता था। आशंका है पति के किसी से सबंध है इसी बात को लेकर दोनो में विवाद होता रहा था। पिता का अरोप है कि इसी के चलते ससुराली जनो ने उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। दो डाक्टरो के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।