बांदा।झाड़ फूक के चक्कर में महिला की जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा गांव निवासी रेखा (35)पत्नी बाबादीन सोमवार की रात जमीन पर सो रही थी। तभी सर्प ने पेट के पास डस लिया। महिला के चीखने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन परिजनो ने ओझाओ को बुलवा कर झाड़ फूक करवाई। लेकिन उसकी हालत में सुधार नही हुआ। परिजन एक देव स्थान ले गए। जिससे रेखा की हालत और विगड़ गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री छोड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *