क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बंादा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में मां की डाट से नाराज किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत हो गई। मौत खबर मिलते ही घरवालो में चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महोखर गांव निवासी राधा (16)पुत्री सरजू प्रसाद ने सोमवार की शाम सूने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद घर लौटे परिजनो ने देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने उसकी हालत देख उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के जीजा ने बताया कि घरेलू काम काज को लेकर मां ने डाट दिया। इसके बाद मां श्यामा राशन कार्ड बनवाने बांदा चली गई। पिता मजदूरी करने चला गया। इसी से नाराज होकर राधा ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर लिया।