बांदा। शहर के कुशवाहा नगर मोहल्ले में एलएलबी के छात्र की फांसी से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। एक अन्य घटना में मवेशी बाड़ा में स्नातक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के डोमानी पुरवा निवासी विमल (22)पुत्र गया प्रसाद राजपूत डाक्टर भीमराव अम्वेडर कालेज में एलएलबी का तृतीय वर्ष का छात्र था। वह शहर के अतर्रा चुगी चौकी स्थित कुशवाहा नगर में किराए के मकान में रहता था। बुधवार की सुबह उसके भाई प्रशांत ने फोंन किया। लेकिन उसने फोंन नही उठाया। प्रशांत ने पड़ोसी दोस्त सुधीर को उसके कमरे भेजा। रोशन दान से झाक कर देखा तो विमल का शव चादर के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई प्रशांत का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया है। उधर एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बिगेहना गांव निवासी कैलाश (19) पुत्र शिवचरन ने मंगलवार की रात मवेशी बाड़ा में पंखे की हुक पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह मां जगिया मवेशियों को चारा रखने पहुंची तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शव देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को फंदा काटकर नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पारिवारिक भाई आनंद का कहना है कि कैलाश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। फांसी लगाकर आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *