क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। फुफेरे भाई के दहिनवारा संस्कार (बधाई पूजन) में शामिल होकर घर लौटते समय बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में गंभीर घायल बाइक सवार की मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पीएम को भेजा।
बिसंडा थानाक्षेत्र के मरौली गांव निवासी बिंदा प्रसाद का 25 वर्षीय बेटा संतोष अपने फुफेरे भाई के दाहिनवारा संस्कार में शामिल होने सिंहपुर पहड़ियां गांव गया था। रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव के समीप सामने से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने शव को पहचान लिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि संतोष इकलौता बेटा था। किसानी करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *