क्रासरःडेंगू के पांच और नए मरीज मिले
बांदा। मौसमी परिवर्तन से बीमारियां बढ रही है। वायरल फीवर,बुखार के अलावा डेंगू भी लोगो का पीछा नही छोड़ रहा है। बुखार से पीड़ित एक बृद्व की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डेंगू के पांच और मरीज मिले है। इन्हे मिला कर डेंगू पीड़ितो की संख्या 221 पहुंच गई है।
मौसम की मार से लोग बेजार हो रहे है। हर घर में दो दो चार चार लोग बीमार पड़े है। अस्पताल खुलते ही मरीजो की भीड़ जमा हो जाती है। पर्चा बनवाने के बाद मरीज डाक्टरो के चेंयबंरो के बाहर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते है। मर्का गांव निवासी प्रहलाद (65)कई दिनो से बुखार से पीड़ित था। घरवालो ने उसका सरकारी समेत प्राइवेट अस्पतालो में इलाज करवाया लेकिन हालत में सुधार नही हुआ। गुरूवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। गुरूवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में डेगू के 31 सैपल लिए गए। इनमें पांच लोगो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें धनंजय (38)पुत्र दूधानाथ कटरा, रोहित (20)पुत्र छोटेलाल सिसोलर, खुशी (20)पत्नी रामनरेश छावीतलाब, विकास (20)पुत्र हरिराम स्वाराज्य कालोनी, कुशल (22)पुत्र रामदयाल स्वाराज्य कालोनी शामिल है। जिला अस्पताल के एसएलटी आरएल चौरसियां और पवन कुमार ने बताया कि गुरूवार को 294 मरीजो ने रजिस्ट्रेशन करवाया। 944 जांचे की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *