वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन की ओर से राणी सती मंदिर में नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 कन्याओं की पूजा की गई। वहीं हनुमानजी व भैरवजी का प्रतीक स्वरूप दो बालकों का भी पूजन किया गया। भक्तों ने डांडिया कर भक्तों ने मां को रिझाने की कोशिश की।

संस्था के सदस्यों ने श्री राणी सती दादी मंदिर में माँ के बाल स्वरूपों के रूप में गयारह बच्चों को आमंत्रित किया था। इसमें नौ देवी स्वरूप कन्याएं और दो बालक हनुमान जी एवं भैरव जी के प्रतीक स्वरूप पूजे गए। संस्था के सदस्यों ने मिलकर माता रानी के भजन गाए और नन्हे बल स्वरूपों के संग डांडिया कर मां को रिझाया। संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मिलजुलकर नन्हे बाल स्वरूपों को उपहार स्वरूप विद्या धन, खाद्य पदार्थों के साथ, टिफिन बॉक्स, वॉटर बॉटल एवं स्टील बर्तन सेट के संग ऋतु फल व दक्षिणा भेंट किया एवं सबके कल्याण की मनोकामना की।

संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि विगत पांच-छह वर्षों से संस्था जरूरतमंद परिवारों से जुड़े बच्चों की सहायता हेतु पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य कर रही है। संस्था से जुड़े बच्चों को समय समय पर संस्था की सदस्यों की ओर से निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है। ‘जागो और जगाओ’ की अलख जगाते हुए संस्था निरंतर एक कदम अपनी संस्कृति की ओर .. अग्रसर है। कार्यक्रम में हेमलता अग्रवाल, रूपम सर्राफ़, राजकुमारी अग्रवाल, बीना गुप्ता, ऋतु गुप्ता, मनीषा अग्र0, शीतल अग्रवाल, वर्षा जयसवाल, मधु अग्रवाल, वंदना सरावगी, ऋतु राठी, विजय गुप्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *