वाराणसी। ब्रिक्स समूह के लिए दक्षिण अफ्रीका के राजदूत प्रो. अनिल सुखलाल ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित अंतरराष्ट्रीय केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास विभाग में व्याख्यान्न भी दिया।
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रिका में मौजूद भारतीय समुदाय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को अत्यंत सम्मान व प्रतिष्ठा के भाव से देखा जाता है। वे भारतीय प्रवासियों से अपील करेंगे कि अपने बच्चों को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए प्रेरित करें। अंतरराष्ट्रीय सहयोग बीएचयू के समन्वयक प्रो. एनवी. चलपति राव ने प्रो. सुखलाल का स्वागत किया।