वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस ने कपिसा मोड़ से दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। पुलिस उन्हें थाना लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र की टीम ने दोनों शातिर वाहन चोरों को कपिसा मोड़ के पास से पकड़ा। उनकी पहचान आजमगढ़ जिले के देवागांव थाना के चेवार पश्चिम गांव निवासी प्रिंस सिंह और जौनपुर के केराकत के अमिहित निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई चोरों की निशानदेही पर बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर अपाची RTR अपाचे UP 65 BX 5510, बाइक रजिस्टेशन नंबर UP62BN 5346 सुपर स्पेलेण्डर और बाइक ग्लैमर गाड़ी लाल रंग रजिस्ट्रेशन नंबर UP50CE9745 बरामद की गई। दोनों के खिलाफ वाराणसी के चौक व जौनपुर के लाइन बाजार थाने में मुकदमे दर्ज हैं।