बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल चौकी के पास बाइक सवार दो युवक सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम से टकराने से एक युवक की मौत हो गई भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मूलवल चौकी के पास का है। जहां बिसंडा थाना क्षेत्र के पलहरी गांव के रहने वाले धनंजय पुत्र राजकुमार उम्र 19 वर्ष अनिल कुमार पुत्र गणेश प्रजापति उम्र करीब 18 वर्ष यह एक ही बाइक में सवार होकर सोमवार की रात्रि बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे, मुरवल चौकी के पास सड़क के किनारे खराब खड़े डीसीएम पर टकरा गए जिसमें बाइक सवार युवक अनिल कुमार की मौत हो गई, वहीं धनंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे मुरवल चौकी पुलिस को जानकारी हुई तुरंत एंबुलेंस की सहायता से रात्रि बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों को भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं धनंजय कुमार का गंभीर हालत में उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यह घटना की जानकारी बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा दी गई है।