क्रासरःपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी शिवलाल (35)पुत्र हीरालाल रविवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद घर से निकल गया। देर शाम तक घर वापस नही आया तो घरवालो ने उसकी खोजबीन किया। लेकिन उसका कुछ पता नही चला। सोमवार की सुबह खेतो की तरफ गए ग्रामीणो ने देखा तो उसका शव बबूल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी परिजनो को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने आनन फानन फंदा काट कर शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता का कहना है कि शिवलाल मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। दस दिन पहले उसकी पत्नी अरूणा अपने मायके सुदिनपुर चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद से वाह परेशान रहने लगा इसी के चलते शिवलाल ने यह घटना अंजाम दी। मृतक अपने पीछे पांच पुत्री एक पुत्र छोड़ गया है।