नारी वंदन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब।
लखीमपुर (खीरी):-निघासन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कस्बे के क्रय विक्रय समिति पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में दूर दराज के गांवों से महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब ।कार्यक्रम में तमाम महिलाएं पहुंच कर सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बहनों द्वारा स्वागत गीत की गई।मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र के पहुंचते ही महिलाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। बताया कि महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का वीणा सरकार ने उठाया है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम किया है।आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है।मोदी जी का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वस्थ हों सुरक्षित हों और आर्थिक स्थिति ठीक हो। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिला है। नौ वर्ष पहले महिलाएं बाहर निकलने में संकोच करती थी आज मैं देख रहा हूं चारों सड़कें जाम है चारों तरफ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही है।इतना परिवर्तन हुआ है आज पुलिस में लड़कियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और सीमा की सुरक्षा में भी देश की बेटियां आगे बढ़ रही है।इसके बाद सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में पहुंची।महिलाओं का आभार व्यक्त किया। संबोधित करते हुए कहा कि जिले की एक छोटे से गांव की नेता हूं। मैं आपके बीच नारी वंदन का अधिकार बताने आयी हूं।और कहा की मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला और महिलाएं सुरक्षित हैं। यह कार्यक्रम भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह सेंगर के आयोजन में किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संगमलाल मिश्रा ने किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, के पी राना,निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, रतीराम लोधी,जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरि,डी एस मौर्य, संतोष कुमारी सिंह, शिप्रा,प्रतिमा सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश गुप्ता, विपिन मौर्य विनोद मौर्य, हरीश पाण्डेय,मोनू दीक्षित आदि हजारों की संख्या में महिलाएं व काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।नारी वंदन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब। लखीमपुर (खीरी):-निघासन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कस्बे के क्रय विक्रय समिति पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में दूर दराज के गांवों से महिलाओं का उमड़ा जनसैलाब ।कार्यक्रम में तमाम महिलाएं पहुंच कर सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बहनों द्वारा स्वागत गीत की गई।मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र के पहुंचते ही महिलाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। बताया कि महिलाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का वीणा सरकार ने उठाया है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम किया है।आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती है।मोदी जी का उद्देश्य है कि महिलाएं स्वस्थ हों सुरक्षित हों और आर्थिक स्थिति ठीक हो। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिला है। नौ वर्ष पहले महिलाएं बाहर निकलने में संकोच करती थी आज मैं देख रहा हूं चारों सड़कें जाम है चारों तरफ महिलाएं ही महिलाएं नजर आ रही है।इतना परिवर्तन हुआ है आज पुलिस में लड़कियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है और सीमा की सुरक्षा में भी देश की बेटियां आगे बढ़ रही है।इसके बाद सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में पहुंची।महिलाओं का आभार व्यक्त किया। संबोधित करते हुए कहा कि जिले की एक छोटे से गांव की नेता हूं। मैं आपके बीच नारी वंदन का अधिकार बताने आयी हूं।और कहा की मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला और महिलाएं सुरक्षित हैं। यह कार्यक्रम भाजपा नेता नागेन्द्र सिंह सेंगर के आयोजन में किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संगमलाल मिश्रा ने किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, के पी राना,निघासन चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, रतीराम लोधी,जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय गिरि,डी एस मौर्य, संतोष कुमारी सिंह, शिप्रा,प्रतिमा सिंह, विश्वनाथ सिंह, महेश गुप्ता, विपिन मौर्य विनोद मौर्य, हरीश पाण्डेय,मोनू दीक्षित आदि हजारों की संख्या में महिलाएं व काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।