बांदा। वैसे तो बच्चे देश का भविष्य होते हैं किन्तु सिर्फ बातों में। आज ब्लाक महुआ के सहेवा गांव से निकलने के दौरान देखा कि बच्चे कीचड़ से होकर विद्यालय जा रहें हैं।वहीं ग्रामीण बाबू मिश्रा से पूछने पर उन्होंने कहा कि ये तो हल्की बारिश का असर है अगर बारिश तेज हो गई तो यहां से महीनों निकलना मुश्किल हो जाता है वहीं पर उपस्थित समाजसेवी सुमित शुक्ला ने कहा कि कन्या पाठशाला भाग 1 को जाने वाली सड़क हल्की गहरी व कीचड़ युक्त रहती है जिम्मेदार लोग या अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दें रहें ना ही सड़क पर पड़े कीचड़ की सफाई होती हैं और नहीं सड़क का मरम्मतीकरण हों रहा है। बारिश में लोग तो इस सड़क से निकलना ही बंद कर देते हैं किन्तु बच्चों की मजबूरी है अगर उन्हें पढ़ना है तो कीचड़ से होकर ही गुजरना पड़ेगा और यही हाल प्राथमिक विद्यालय का भी है समाजसेवी सुमित शुक्ला ने कहा कि अगर जल्द ही यहां पर सफाई नहीं होती तथा सड़क का मरम्मतीकरण नहीं होता तो सवर्ण आर्मी टीम के साथ मिलकर जिलाधिकारी महोदया को इस समस्या से अवगत करायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *