वाराणसी, 09 अगस्त। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान में मास्टर्स इन एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा आरती माहला ने गांधीनगर, गुजरात में महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुई जी-20 की मंत्री स्तरीय संगोष्ठी में सहभाग किया।

संगोष्ठी के दौरान समाज के विभिन्न वर्ग में महिलाओं के योगदान तथा शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्यौगिकी एवं नीति निर्माण में महिलाओं के विचारों को प्रमुखता से शामिल किये जाने से जुड़े विषयों पर विचार मंथन हुआ। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही महिलाओं ने हिस्सा लिया।

आरती माहला ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य रही महिला हस्तियों से रूबरू होने का अवसर मिला जो उनके लिए प्रेरणादायी अनुभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *