वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इसको लेकर भाजपा की ओर से नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोहनियां विधानसभा के कर्मदेश्वर मंडल के ककरमत्ता वार्ड में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान स्वच्छता का संदेश दिया।एमएलसी ने कार्यकर्ताओं संग वार्ड की गलियों में झाड़ू लगाई। उन्होंने नागरिकों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री को स्वच्छता अत्यंत प्रिय है। उन्होंने बनारस में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का आगाज किया था। हमसभी को मिलकर इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करना होगा इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार सिद्धार्थ, पार्षद प्रतिनिधि विजय बिंद, सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार पटेल, दीपक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार विश्वकर्मा, राजू वर्मा, रामचंद्र, अजय विश्वकर्मा आदि रहे।