वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार शाम प्रदेश के 167 प्रांतिय पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में वाराणसी में तैनात रहे एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह का गौतमबुद्धनगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है। वहीं अबतक महाराजगंज में पुलिस उपाधीक्षक के पद के पर तैनात अजय सिंह चौहान को वाराणसी कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है अपर पुलिस महानिदेशक नीरा रावत की ओर से लिस्ट जारी करते हुए प्रांतीय पुलिस संवर्ग के अधिकारियों, जिनमें पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्तों और सेनानायकों का ट्रांसफर किया गया है।