वाराणसी। बिजली विभाग बकाये बिजली बिल की वसूली में तेजी के लिए एकमुश्त समाधान योजना संचालित कर रही है। जगह-जगह शिविर लगाकर बिल की वसूली की जा रही है। इसी क्रम में मिर्जामुराद क्षेत्र के लालपुर गांव में आयोजित ओटीएस कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान अब तक हुई वसूली के बाबत जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। विद्युत विभाग के लोगों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में अवगत कराया। ओटीएस के माध्यम से बिल के भुगतान के लिए प्रेरित किया गया। कैम्प मे 60 ओटीएस, 30 बिल संशोधन व 6 एफआईआर का निस्तारण हुआ इस दौरान अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, एसडीओ राजेश यादव, अवर अभियंता दीपू कुमार के साथ लाइनमैन ओमप्रकाश पाल, लालजी, विजय, विनय व आजाद आदि उपस्थित रहे।