वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने दो कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वसूली किंग के नाम से मशहूर सर्वे खलासी महेंद्र शास्त्री कार्यालय से संबद्ध होने के बावजूद क्षेत्र में घूमता था। वहीं सफाईकर्मी राजेश कुमार ने शराब पीकर दफ्तर में उत्पात मचाया। इस पर उपाध्यक्ष ने सख्त एक्शन लिया है। कार्रवाई से महकमे में खलबली मची है सिकरौल वार्ड में वसूली की शिकायत पर वीडीए उपाध्यक्ष ने महेंद्र शास्त्री को कार्यालय से संबद्ध कर दिया था। फिर भी वह क्षेत्र में वसूली करता रहा। उस पर लोगों का उत्पीड़न करने, अवैध वसूली, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना आदि के आरोप लगे हैं। यही नहीं बायोमेट्रेक पर हाजिरी लगाकर दिन भर बाहर घूमता था। इस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग की छवि धूमिल करने व अवैध वसूली में संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे कर्मियों की सूची बनाई जा रही है। उनके खिलाफ अब बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *